- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- जनसंख्या संतुलन एवं परिवार कल्याण...
Panna News: जनसंख्या संतुलन एवं परिवार कल्याण सशक्त राष्ट्र के निर्माण की आधारशिला: डॉ. अभिषेक जैन

- जनसंख्या संतुलन एवं परिवार कल्याण सशक्त राष्ट्र के निर्माण की आधारशिला: डॉ. अभिषेक जैन
Panna News: मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. अभिषेक जैन द्वारा बताया गया कि प्रतिवर्ष 11 जुलाई को विश्व जनसंख्या दिवस के रूप में मनाया जाता है। भारत शासन से प्राप्त संदर्भित दिशा-निर्देश अनुसार इस वर्ष 11 जुलाई से 18 जुलाई 2025 के मध्य विश्व जनसंख्या दिवस अभियान मनाया जाना है। मध्यप्रदेश शासन द्वारा विगत कई वर्षों से विश्व जनसंख्या दिवस पखवाड़े के रूप में ना मनाकर विश्व जनसंख्या माह 11 जुलाई से 11 अगस्त तक मनाया जाता रहा है। परिवार नियोजन यूनिवर्सल हेल्थ केयर प्राप्त करने हेतु एक महत्वपूर्ण कड़ी है।
हमारा प्रदेश भी जनसंख्या स्थिरीकरण के राष्ट्रीय लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में लगातार काम कर रहा है। परिवार नियोजन की सेवाओं की पहुंच जनसमुदाय को ना होने के कारण अवांछित गर्भधारण में वृद्धि के कारण मातृ मृत्यु दर, स्वास्थ्य संबंधी जटिलतायें एवं नवजात के स्वास्थ्य पर महत्वपूर्ण प्रभाव पड़ता है। परिवार नियोजन की सेवायें मुख्य रूप से आधुनिक लघुकालीन और दीर्घकालीन गर्भनिरोधकों, स्थायी परिवार नियोजन साधनों, सूचना, परामर्श और सेवाएं प्रदान करने पर ध्यान केंद्रित करती हैं। इस वर्ष विश्व जनसंख्या दिवस अभियान का नारा है माँ बनने की उम्र वही जब तन और मन की तैयारी सही। समग्र सामाजिक समृद्धि एवं भावी पीढ़ी के सुखद भविष्य की दिशा में पहला कदम परिवार कल्याण की सुनिश्चितता और जनसंख्या स्थिरीकरण मध्यम एवं दीर्घकालिक विकास की अवधारणा को साकार करने हेतु परिवार नियोजन एवं जनसंख्या संतुलन अत्यावश्यक घटक हैं।
Created On :   20 July 2025 12:54 PM IST