Panna News: सीआईएसएफ ने वर्ष २०२४-२५ में रिकार्ड पदक जीतकर रचा इतिहास, अब तक का सबसे बडा खेल भर्ती अभियान प्रारंभ

सीआईएसएफ ने वर्ष २०२४-२५ में रिकार्ड पदक जीतकर रचा इतिहास, अब तक का सबसे बडा खेल भर्ती अभियान प्रारंभ
  • सीआईएसएफ ने वर्ष २०२४-२५ में रिकार्ड पदक जीतकर रचा इतिहास
  • अब तक का सबसे बडा खेल भर्ती अभियान प्रारंभ

Panna News: भारत सरकार की खेलो भारत नीति के अनुरूप एक महत्वपूर्ण पहल के तहत केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल देश में खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने और उनका समर्थन करने के लिए लगातार प्रयासरत है। वर्ष 2024-25 के दौरान सीआईएसएफ के एथलीटों ने 159 पदक जीतकर नया कीर्तिमान स्थापित किया जो इतिहास में अब तक के सर्वाधिक पदक संख्या है। यह पदक अंतर्राष्ट्रीय, राष्ट्रीय और अखिल भारतीय पुलिस खेल आयोजनों में शानदार प्रदर्शन का परिणाम हैं। हाल ही में अमेरिका के बर्मिंघम में संपन्न हुए विश्व पुलिस और अग्निशमन खेल 2025 में सीआईएसएफ के एथलीटों ने रिकॉर्ड 66 पदक जीते हैं। जिससे राष्ट्रीय पदक तालिका में महत्वपूर्ण योगदान मिला है।

सीआईएसएफ द्वारा अब तक का सबसे बड़ा खेल भर्ती अभियान भी शुरू किया है जिसके माध्यम से 433 होनहार खेल प्रतिभाओं की भर्ती की जानी है जिनमें 229 महिलाएं शामिल होंगी। यह चयन प्रक्रिया 7 जुलाई 2025 को शुरू हुई व 29 जुलाई 2025 तक देशभर के 14 चयन केंद्रों पर जारी रहेगी। इसके माध्यम से लॉन टेनिस, बैडमिंटन, कराटे, साइकिलिंग, तीरंदाजी, तलवारबाजी, कयाकिंग, रोइंग, वुशु, पेनकैक सिलाट जैसे खेलों में 13 नई टीमें बनाई जाएंगी। इस पहल को 12868 आवेदकों की भारी प्रतिक्रिया मिली है। इनमें 350 अंतर्राष्ट्रीय और 3968 राष्ट्रीय पदक विजेता शामिल हैं। इस अभियान ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, छत्तीसगढ़ के आदिवासी क्षेत्रों और पूर्वोत्तर राज्यों सहित देश के सभी कोनों से प्रतिभाओं को सामने लाने के लिए प्रयासरत हैं। यह सीआईएसएफ के समावेशी दृष्टिकोण और जमीनी स्तर तक पहुँच पर केंद्रित दृष्टिकोण को दर्शाता है।

Created On :   20 July 2025 12:48 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story