Panna News: प्रभास पाण्डेय का दिल्ली पुलिस में चयनस पन्ना के बडागांव निवासी है युवक

प्रभास पाण्डेय का दिल्ली पुलिस में चयनस पन्ना के बडागांव निवासी है युवक
  • प्रभास पाण्डेय का दिल्ली पुलिस में चयन
  • पन्ना के बडागांव निवासी है युवक

Panna News: जिले के देवेन्द्रनगर के समीपी ग्राम बडागांव निवासी प्रभास पाण्डेय का चयन दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल के पद पर हुआ है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, गांव व पूरे जिले में खुशी और गर्व का माहौल है। प्रभास के चयन की खबर मिलते ही शुभचिंतकों और ग्रामीणों ने उन्हें बधाइयां दी है। प्रभास पाण्डेय जोकि श्याम योगेश पाण्डेय के पुत्र हैं और एक सामान्य ग्रामीण पृष्ठभूमि से आते हैं। श्याम योगेश पाण्डेय आंचलिक पत्रकार रहे हैं उन्होंने अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा दी। उनके बेटे ने प्रतिस्पर्धात्मक परीक्षाओं की कडी तैयारी के साथ कडी मेहनत कर यह सफलता अर्जित की।

उनकी लगन, निष्ठा और अनुशासन ने उन्हें दिल्ली पुलिस जैसी प्रतिष्ठित सेवा में स्थान दिलाया जो जिले के युवाओं के लिए एक प्रेरणास्पद उदाहरण बन गया है। परिजनों के अनुसार प्रभास बचपन से ही मेहनती और अनुशासित छात्र रहे हैं। उन्होंने सीमित संसाधनों के बावजूद अपनी पढाई व फिटनेस पर विशेष ध्यान देते हुए निरंतर प्रयास किए। प्रभास पाण्डेय ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुओं और मित्रों को देते हुए कहा कि यदि नियमित अभ्यास, आत्मविश्वास और परिवार का सहयोग हो तो कोई भी मंजिल दूर नहीं है।

Created On :   3 May 2025 3:44 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story