- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- 72 मेधावी छात्र-छात्राओं को मिली...
Panna News: 72 मेधावी छात्र-छात्राओं को मिली लैपटॉप की राशि, शासकीय कन्या विद्यालय में हुआ गरिमामई कार्यक्रम

- 72 मेधावी छात्र-छात्राओं को मिली लैपटॉप की राशि
- शासकीय कन्या विद्यालय में हुआ गरिमामई कार्यक्रम
Panna News: गत माह माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्य प्रदेश भोपाल के द्वारा हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी विद्यालयों के वार्षिक परीक्षा के परीक्षा परिणाम घोषित किए गए थे जिसमें कक्षा 12वीं में प्रदेश भर के विभिन्न संकायों में 75 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले मेधावी एवं प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को शुक्रवार को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के द्वारा भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश भर के 94234 मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप वितरित किए गए। इसी तरह पवई के शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसके मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता जमुना प्रसाद खटीक, विशिष्ट अतिथि मंडल उपाध्यक्ष अजित बढ़ोलिया एवं वार्ड क्रमांक 7 की पार्षद देवी खटीक रहीं।
इस अवसर पर पवई नगर के शासकीय कन्या विद्यालय की 25 छात्राओं, शासकीय मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के 30 छात्र-छात्राओं एवं सी.एम. राइस विद्यालय के 17 विद्यार्थियों के खाते में सीधे वन क्लिक के माध्यम से 25 हजार की राशि हस्तांतरित की गई। उन्हें भोपाल में आयोजित कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी दिखाया गया। इस अवसर पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी सुश्री नम्रता जैन, प्रभारी प्राचार्य आर.सी. गुप्ता के साथ विद्यालय की शिक्षिका श्रीमती गीता खटीक, श्रीमती नीतू सैनी, रूपवती पटेल, रश्मि जैन, आशा सेठिया, मनोज कुमार पटेल, हरिशंकर प्रजापति, गोपाल कृष्ण सेठिया, कपिल देव बागरी, रामकृपाल कोरी, के.के. चौधरी मॉडल प्राचार्य, सी.एम. राइस प्राचार्य एवं समस्त शिक्षक एवं शिक्षिकाएं मौजूद रहीं। कार्यक्रम का संचालन उच्च माध्यमिक शिक्षक हरिशंकर खटीक के द्वारा किया गया।
Created On :   5 July 2025 12:34 PM IST