- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- शाहनगर पुलिस का डायल १०० वाहन खराब...
Panna News: शाहनगर पुलिस का डायल १०० वाहन खराब होने से पुलिसकर्मियों सहित आम लोग परेशान

By - Bhaskar Hindi |7 May 2025 1:23 PM IST
- शाहनगर पुलिस का डायल १०० वाहन खराब होने से
- पुलिसकर्मियों सहित आम लोग परेशान
Panna News: शाहनगर थाना में तैनात 100 डायल वाहन 20 दिन से खराब है। वाहन को सुधरवाने के लिए जबलपुर भेजा गया है। 100 डायल वाहन के अभाव में आम नागरिकों के साथ पुलिसकर्मियों को भी समस्या हो रही है। मिली जानकारी के अनुसार शाहनगर थाना 100 डायल वाहन को कई बार सुधरवाया जा चुका है लेकिन वह बार-बार खराब हो जाता है। अगर कोई घटना रात्रि में हो जाती है तो पुलिस कर्मियों को पहुंचने में परेशानी होती है। बारिश के दिनों में समस्या अधिक होगी। फिलहाल पुलिस कर्मियों को घटना स्थल पर बाइक से जाना पड़ रहा है। क्षेत्रवासियों ने थाना शाहनगर के लिए नये डायल १०० वाहन की मांग करेते हुए बताया कि यह वाहन दुर्घटना में घायलों के लिए मददगार बनता है।
Created On :   7 May 2025 1:23 PM IST
Next Story