Panna News: वर्ष २०२५ की खेल प्रतियोगितायें प्रारंभ, स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित कराई जा रहीं प्रतियोगिता

वर्ष २०२५ की खेल प्रतियोगितायें प्रारंभ, स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित कराई जा रहीं प्रतियोगिता
  • वर्ष २०२५ की खेल प्रतियोगितायें प्रारंभ
  • स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित कराई जा रहीं प्रतियोगिता

Panna News: स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा सत्र २०२५-२६ हेतु विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया गया है। जिसमें जिला स्तरीय तैराकी अंडर-१४, १७ एवं १९ वर्ष बालक-बालिका वर्ग की प्रतियोगिता, शतरंज अंडर-१४, १७ व १९ वर्ष बालक-बालिका वर्ग की प्रतियोगिता एजुकेशन मेंटर्स एकेडमी पन्ना एवं फुटबाल में अंडर-१४, १७ व १९ वर्ष बालक-बालिका वर्ग की प्रतियोगिता छत्रसाल स्टेडियम नजर बाग मैदान में आयोजित की गई। इन सभी खेलों की जिला स्तरीय प्रतियोगिता संयोजक के रूप में के.एन. पाण्डेय, प्राचार्य महारानी दुर्गा राज्य लक्ष्मी विद्यालय, जिला शिक्षा अधिकारी पन्ना रवि खरे के कुशल मार्गदर्शन एवं जिला क्रीड़ा अधिकारी तथा व्यायाम निर्देशक खेल शिक्षकों के सहयोग से निर्विघ्न रूप से संपन्न हुई। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ी छात्र-छात्रा संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में और उसके बाद बेहतर प्रदर्शन के आधार पर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अपनी दावेदारी पक्की करेंगे।

ज्ञात हो कि पन्ना जिला को ०2 संभाग स्तरीय और ०1 राज्य स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता के आयोजन की मेजबानी मिली है। इसके पूर्व में पन्ना जिला वर्ष 2023 में पहली बार कबड्डी अंडर-14 वर्ष बालक-बालिका वर्ग की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित हो चुकी है। इस वर्ष भी राज्य स्तरीय खेल कैलेंडर अनुसार पन्ना को पुन अंडर-17 वर्ष बालक- बालिका वर्ग की खो-खो खेल की राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता के आयोजन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पिछले सत्र में पन्ना जिला से 2 खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर और लगभग 150से अधिक खिलाड़ी छात्र-छात्रायें राज्य स्तर पर अपने खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए पन्ना जिला और स्कूल शिक्षा विभाग पन्ना का नाम रोशन कर चुके है।

Created On :   21 July 2025 10:44 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story