Panna News: वेदांश व विदुषी का कायस्थ समाज द्वारा किया गया सम्मान

वेदांश व विदुषी का कायस्थ समाज द्वारा किया गया सम्मान
  • कायस्थ समाज पन्ना द्वारा भगवान श्री चित्रगुप्त के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में
  • वेदांश व विदुषी का कायस्थ समाज द्वारा किया गया सम्मान

Panna News: कायस्थ समाज पन्ना द्वारा भगवान श्री चित्रगुप्त के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में प्रतिवर्ष विद्यालयों में मैरिट में अपना स्थान बनाने वाले कायस्थ समाज के बच्चों को समाज की ओर से सम्मानित किया जाता है। इसी कडी में वेदांश खरे व कुं. विदुषी खरे का उनके द्वारा क्रमश: लिस्यु आनंद विद्यालय में अध्ययनरत रहते हुए कक्षा ५वीं में ९९ प्रतिशत अंक एवं इसी विद्यालय में कुं. विदुषी द्वारा कक्षा तीसरी में ९४ प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया। गौरतलब हो कि वेदांश एवं विदुषी सीएम राइज विद्यालय के शिक्षक वेद प्रकाश खरे एवं श्रीमती अनीता खरे के पुत्र व पुत्री हैं। दोनों बच्चों की सफलता पर कायस्थ समाज के उपाध्यक्ष रामेश्वर खरे, प्रेम प्रकाश खरे, प्राचार्य जयकरण पटेल, दादी श्रीमती कमला खरे ने प्रसन्नता व्यक्त करते उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Created On :   9 May 2025 5:22 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story