- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- शाहनगर में सेना के सम्मान में...
Panna News: शाहनगर में सेना के सम्मान में निकाली तिरंगा यात्रा

By - Bhaskar Hindi |25 May 2025 3:51 PM IST
- शाहनगर में सेना के सम्मान में निकाली तिरंगा यात्रा
Panna News: भारतीय सेना के सम्मान में शाहनगर में विशाल तिरंगा यात्रा भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली। इस तिरंगा यात्रा में भाजपा नेताओं सहित कस्बे के जनप्रतिनिधिगण, समाजसेवी व स्थानीय पत्रकारों सहित ग्रामीण शामिल रहे। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता वीरेन्द्र चौहान ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर की सफलता व उसके बाद उत्पन्न हुए तनावपूर्ण माहौल में पाकिस्तान को मुंहतोड जबाव देने के लिए भारतीय सेना की बहादुरी, साहस और पराक्रम को सम्मानित करने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी की ओर से पूरे देशभर में तिरंगा यात्राएं निकाली जा रही हैं।
Created On : 25 May 2025 3:51 PM IST
Next Story