पन्ना: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज आयेंगे पन्ना

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज आयेंगे पन्ना

डिजिटल डेस्क, पन्ना। भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी दुर्गेश शिवहरे ने जानकारी देते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज दिनांक ८ नवम्बर को पन्ना विधानसभा के अजयगढ में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सुबह पन्ना हैलीपेड पहुंचेगे और १०:३० बजे अजयगढ के रामलीला मैदान में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। भाजपा के पन्ना विधानसभा प्रत्याशी बृजेन्द्र प्रताप सिंह आमजन से अधिक से अधिक संख्या में आमसभा में शामिल होने की अपील की है।

Created On :   8 Nov 2023 7:23 AM

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story