- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- विश्व मानवता दिवस पर आयोजित हुए...
Panna News: विश्व मानवता दिवस पर आयोजित हुए विविध कार्यक्रम

- विश्व मानवता दिवस पर आयोजित हुए विविध कार्यक्रम
Panna News: छत्रसाल महाविद्यालय पन्ना में विश्व मानवता दिवस का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम मुख्य कार्यपालन अधिकारी राज्य आनंद संस्थान मध्य प्रदेश शासन के अंतर्गत प्रत्येक माह आयोजित किए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय दिवसों की श्रृंखला का एक हिस्सा था। महाविद्यालय के प्राचार्य एवं संरक्षक डॉ. एस.डी.चतुर्वेदी के निर्देशानुसार कार्यक्रम संपादित हुआ। इस अवसर पर महाविद्यालय में संगोष्ठी, जागरूकता रैली, पोस्टर प्रतियोगिता, स्लोगन प्रतियोगिता तथा वृक्षारोपण जैसी गतिविधियाँ आयोजित की गईं।
संगोष्ठी में वक्ताओं ने विश्व मानवता के महत्व पर प्रकाश डाला। अंग्रेजी विभागाध्यक्ष डॉ. राम मोहन तिवारी ने मानवतावाद को एक दार्शनिक एवं नैतिक दृष्टिकोण बताया जो मानव मूल्यों तर्क और करुणा पर आधारित है। संस्कृत विभाग के शुभम पाठक ने मानव जीवन की गरिमा और कल्याण को मानवतावाद का मूल स्वरूप बताया। डॉ. सचिन गोयल ने वासुधैव कुटुंबकम की भावना को विश्व मानवता की आधारशिला बताते हुए कहा कि संपूर्ण विश्व एक परिवार है। डॉ. बी.एन. जायसवाल ने मानववाद को सामान्य मानवीय आवश्यकताओं और सहयोग पर आधारित दृष्टिकोण बताया।
Created On :   20 Aug 2025 1:20 PM IST