Panna News: शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिमरिया किया गया साइकिल वितरण

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिमरिया किया गया साइकिल वितरण
  • शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिमरिया
  • किया गया साइकिल वितरण

Panna News: शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिमरिया में मध्य प्रदेश शासन पिछड़ा वर्ग एवं कल्याण आयोग के अध्यक्ष डॉ. रामकृष्ण कुसमरिया के मुख्य आतिथ्य में संकुल प्राचार्य हेतराम पटेल कुर्मी द्वारा छात्रों को साइकिल वितरण किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इस दौरान संकुल प्राचार्य द्वारा मुख्य अतिथि का शाल श्री फल और माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में डॉ. कुसमरिया ने अपने अनुभवों को साझा करते हुए छात्र-छात्राओं को निरंतर प्रयास करते रहने की बात कही तथा साथ ही कहा की लगन से पढ़ाई करें और अपना तथा समाज का नाम रोशन करें। इसी क्रम में गैसाबाद पूर्व सरपंच सामाजिक कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाने वाले लक्ष्मण तिवारी द्वारा भी छात्र-छात्राओं को संबोधित किया गया।

उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार छात्र-छात्राओं के उत्थान क लिए अनेक योजना का क्रियान्वयन करती है सभी इन योजनाओं का लाभ लेकर आगे बढ़े। संकुल प्राचार्य हेतराम पटेल ने भी अपने उद्बोधन में शासन द्वारा छात्र-छात्राओं के हितार्थ चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी तथा सभी छात्र-छात्राओं से नियमित रूप से विद्यालय आने को कहा। विद्यालय के शिक्षक रामखेलावन पटेल ने भी छात्र-छात्राओं को संबोधित किया तत्पश्चात पात्र छात्रों को साइकिल का वितरण किया गया। साइकिल पाकर छात्र बहुत ही प्रसन्न दिखें विद्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में समाजसेवी अमित कुमार पटेल, संकुल प्राचार्य हेतराम पटेल, वरिष्ठ शिक्षक रामलाल पटेल, उदयभान यादव, नरेंद्र कुमार गुप्ता, विनोद कुमार यादव, दिनेश कुमार कोरी, दिनेश कुमार पटेल, रामनरेश पटेल, लोकेंद्र खरे, देवेंद्र कुर्मी, सुरेंद्र पटेल, धीरेंद्र खरे, देशराज नामदेव, इंद्र कुमार सेन सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्रायें उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन शिक्षक प्रदीप कुमार गुप्ता द्वारा किया गया।

Created On :   20 Aug 2025 11:48 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story