पन्ना: गेहूं खरीदी शुरू शाहनगर व रैपुरा में एक-एक खरीदी केन्द्र बनाए गए

गेहूं खरीदी शुरू शाहनगर व रैपुरा में एक-एक खरीदी केन्द्र बनाए गए
  • वर्तमान में किसानों से उनके द्वारा उपार्जित गेहूं की खरीदी का कार्य प्रारंभ
  • गेहूं खरीदी शुरू शाहनगर व रैपुरा में एक-एक खरीदी केन्द्र बनाए गए

डिजिटल डेस्क, शाहनगर नि.प्र.। वर्तमान में किसानों से उनके द्वारा उपार्जित गेहूं की खरीदी का कार्य प्रारंभ हो गया। जिसमें पन्ना जिले के शाहनगर में 1 खरीदी केन्द्र प्राथमिक साख सहकारी समिति परिसर बिसानी एवं रैपुरा में एक खरीदी केन्द्र प्राथमिक साख सहकारी समिति रैयासांटा बनाया गया है। खाद्य आपूर्ति अधिकारी मेघा चंदेल ने बताया की तहसील स्तर के सभी पंजीकरण किसान समय सीमा में अपना स्लॉट बुक कराकर अपने अनाज का विक्रय करें।

यह भी पढ़े -महुए की पेड़ की डाल में लायलोन की रस्सी के फंदे में मिला युवक का शव

शासन से प्राप्त निर्देशानुसार गेहूं उपार्जन अवधि २९ मार्च से प्रारंभ होकर १५ मई २०२४ तक एवं सप्ताह में गेहूं उपार्जन कार्य सोमवार से शुक्रवार सुबह 8 बजे से शाम 8 बजे तक किया जायेगा। वहीं तौल पर्ची शाम 6 बजे तक जारी की जायेगी। जिन किसानों की उपज तौल अपरिहार्य कारणवश सोमवार से शुक्रवार तक नहीं हो सकेगी उनकी तौल शनिवार एवं रविवार को शेष स्कंद का परिवहन भण्डारण, लेखा का मिलान तथा अस्वीकृत स्कंद का अपग्रेडेशन वापिसी की कार्यवाही की जायेगी।

यह भी पढ़े -मनाई गई निषादराज जंयती, गाजे बाजे के साथ शहर में निकाली भव्य शोभा यात्रा

Created On :   14 April 2024 11:26 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story