बाल-विवाह: आश्रमशाला की सातवीं कक्षा की नाबालिग ने दिया शिशु को जन्म

आश्रमशाला की सातवीं कक्षा की नाबालिग ने दिया शिशु को जन्म
अस्पताल में बालविवाह की खुली पोल

डिजिटल डेस्क, पुणे। अहमदनगर जिले के एक आश्रम स्कूल में 7वीं क्लास में पढ़ने वाली लड़की का उसी स्कूल के 10वीं क्लास में पढ़ने वाले लड़के से अफेयर हो गया। इससे लड़की गर्भवती हो गई। जब इस बात की जानकारी उनके परिवार वालों को मिली तो उन्होंने दोनों की शादी करा दी।पिछले हफ्ते पुणे जिले के एक अस्पताल में लड़की ने एक बच्चे को जन्म दिया। डॉक्टरों ने देखा कि लड़की की उम्र कम है तब उन्होंने पुलिस को सूचना दी। जांच में मामला सामने आने पर पुलिस ने लड़की की शिकायत पर संबंधित नाबालिग लड़के और दोनों पक्षों के माता-पिता के खिलाफ मामला दर्ज किया।

यह चौंकानेवाली घटना अहमदनगर जिले के संगमनेर तालुका में सामने आई। बबलेश्वर के एक आश्रम स्कूल में पढ़ाई के दौरान उसका अफेयर हुआ। इसके बाद दोनों ने स्कूल छोड़ दिया और एक रिश्तेदार के घर रहने चले गए। वहां दोनों के संबंध से लड़की गर्भवती हो गई। रिश्तेदार ने यह बात उसके माता-पिता से छिपाए बिना लड़की के घर बता दिया। जून 2023 में लड़की अपनी मां के घर चली गई। उसे मचली आने लगी, तो जब मां ने उससे पूछताछ की तो लड़की ने सारी हकीकत बताई। इसके बाद जब उसे अस्पताल ले जाया गया तो पता चला कि वह गर्भवती है।

लड़की के माता-पिता ने लड़के के माता-पिता को इस बारे में बताया और उन्हें शादी के लिए मना लिया। वे भी तैयार हो गए, इसके बाद उनकी शादी अंबेगांव (जिला पुणे) तालुके में साधारण तरीके से हुई। इसके बाद दोनों पति-पत्नी की तरह रहने लगे। बीच-बीच में वह जरूरत के मुताबिक इलाज के लिए अस्पताल भी जा रही थीं। हालांकि, लड़की की उम्र 19 बताने के कारण डॉक्टर भी इस पर ज्यादा ध्यान न देते हुए इलाज और सलाह देते रहे। 13 दिसंबर को लड़की के पेट में दर्द होने लगा। इसलिए उसे डिलीवरी के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उसने एक बच्चे को जन्म दिया।

इस दौरान डॉक्टर ने लड़की की उम्र पूछी तो वह कम उम्र की निकली। इसलिए उन्होंने स्थानीय पुलिस को सूचित किया और इस बालविवाह का खुलासा हुआ। पुलिस ने जांच शुरू की तो परिजन कह रहे थे कि दोनों ने रीति रिवाज से शादी कर ली है। हालाँकि, भले ही दोनों शादीशुदा हों, इसका कानून में कोई आधार नहीं है क्योंकि दोनों नाबालिग हैं। यह बाल विवाह है और अंततः एक अपराध है। इसके अलावा लड़के के खिलाफ लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला भी दर्ज किया गया । इस बारे में पुणे ग्रामीण पुलिस ने मामला दर्ज कर संगमनेर तालुका के घारगांव पुलिस स्टेशन में जांच के लिए मामला दर्ज कर दिया है।

Created On :   22 Dec 2023 12:09 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story