Pune City News: पुस्तक एवं शिक्षा प्रदर्शनी पुणे पुस्तक मेला शुरू

पुस्तक एवं शिक्षा प्रदर्शनी पुणे पुस्तक मेला शुरू
शिक्षा, साहित्य, संस्कृति, इतिहास आदि सभी प्रकार के विषयों की पुस्तकें उपलबध

भास्कर न्यूज, पुणे। ‘ज्ञानसंपन्न समाज की दिशा में’ के आदर्श वाक्य पर आधारित पश्चिमी भारत की सबसे बड़ी पुस्तक एवं शिक्षा प्रदर्शनी ‘पुणे पुस्तक मेला 2025’ की श्रृंखला की 23वीं प्रदर्शनी आप्टे रोड स्थित सेंट्रल पार्क में आयोजित की गई। पुणे पुस्तक मेले का उद्घाटन गुरुवार को वरिष्ठ लेखक एवं अखिल भारतीय मराठी साहित्य सम्मेलन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष विश्वास पाटिल द्वारा किया गया। इस अवसर पर सहायक आयुक्त स्वाति देशमुख, महाराष्ट्र साहित्य परिषद पुणे के अध्यक्ष प्रो. मिलिंद जोशी मुख्य अतिथि थे, जबकि सुनीता राजे पवार, प्रसार भारती के सहायक निदेशक इंद्रजीत बागल, सूर्यदत्त ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट्स के संस्थापक एवं अध्यक्ष प्रो. संजय चोरडिया और पुणे पुस्तक मेले के आयोजक पी.एन.आर. राजन, महाराष्ट्र साहित्य परिषद पुणे के कार्यकारी निदेशक शिरीष चिटनिस और वी. दा. पिंगले उपस्थित थे।

प्रदर्शनी में देश के प्रतिष्ठित पुस्तक विक्रेताओं/वितरक, प्रकाशन संस्था, शैक्षणिक संस्थान, व्यापार, कानून, धर्म, राजनीति, गणतंत्र, लोककथा, कविता, अध्यापन प्रशिक्षण जैसे विभिन्न विषयों पर अंग्रेजी, मराठी, हिंदी, उर्दू, संस्कृत और विदेशी भाषाओं में पुस्तकें, समाचार पत्र, साप्ताहिक, पत्रिकाएँ और ग्रंथ एक ही छत के नीचे उपलब्ध हैं। सभी उम्र के पाठकों के लिए विभिन्न विषयों पर शैक्षिक पुस्तकें (श्री बुक सेंटर और फिल्म्स डिवीजन द्वारा नेशनल आर्काइव ऑफ इंडिया), अंग्रेजी और अन्य भारतीय भाषाओं में भारत सरकार के प्रकाशन विभाग के साथ-साथ जनगणना विभाग (भारत सरकार) जैसे सरकारी प्रकाशन, मराठी, हिंदी और अंग्रेजी भाषा की शैक्षणिक पुस्तकें (बालभारती) 62 स्टालों में शामिल हैं।

Created On :   31 Oct 2025 4:46 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story