Pune News: होटल से खरीदे लड्डू में मिला इंसान का अंगूठा, देखते ही होश हो गए फाख्ता

होटल से खरीदे लड्डू में मिला इंसान का अंगूठा, देखते ही होश हो गए फाख्ता
  • लड्डू में मिला इंसान का अंगूठा
  • आंबेगांव तहसील के डिंभे गांव की घटना
  • माना जा रहा है कि लड्डू बनाते समय कर्मचारी का अंगूठा कटा

Pune News. आंबेगांव तहसील के डिंभे गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब होटल से खरीदे लड्डू में इंसान की अंगूठा मिला। ग्राहक ने जैसे की डिब्बा खोला तो अंगूठा देखते ही होश फाख्ता हो गए। दरअसल गोहे बुद्रुक निवासी रामचंद्र पोटकुले की पत्नी और बहू पास के डिंभे गांव बाज़ार गई थीं। बाज़ार से लौटते समय, उन्होंने होटल से पाव भर लड्डू और पाव भेल खरीदी। घर आने के बाद, जब उन्होंने लड्डू खाने के लिए पैकेट खोला, तो उन्हें एक लड्डू में अंगूठा दिखाई दिया। पोटकुले परिवार के जिन सदस्यों ने लड्डू खाए थे, उन्हें उल्टी और दस्त होने लगे। जिसके बाद उन्होंने शिनोली जाकर इलाज भी करवाया।

माना जा रहा है कि लड्डू बनाते समय कर्मचारी का अंगूठा कटा

बताया जा रहा है कि जिस होटल से लड्डू खरीदे गए थे, वहां मशीन से लड्डू बनाए जाते हैं। माना जा रहा है कि लड्डू बनाते समय ही होटल के कर्मचारी का अंगूठा कटकर लड्डू में आ गया। इस घटना से होटल व्यवसाय की सुरक्षा और खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता पर सवाल उठ खड़े हुए हैं।

Created On :   19 Jun 2025 8:19 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story