दर्दनाक: भीमा नदी में तैरने गए तीन बच्चे डूबे

भीमा नदी में तैरने गए तीन बच्चे डूबे
  • तीन बच्चे डूबे
  • भीमा नदी में तैरने गए थे

डिजिटल डेस्क, पुणे। जिले के दौंड तालुका से चौंकाने वाली खबर सामने आई है। भीमा नदी में तैरने गए तीन बच्चों के पानी के तेज बहाव में बहने की घटना सामने आई है। यह घटना दौंड तालुका के हाथवलन गांव में शनिवार की दोपहर घटी है। इन बच्चों के नाम विशाल दिलेराम सिंह (उम्र 16 वर्ष), निखिल नरेश सिंह कुमार (उम्र 15 वर्ष) और अमित रामेश्वर राम (उम्र 16 वर्ष, मूल निवासी अदवापुर जिला, बिजनौर) हैं। इनमें से एक बच्चे का शव कल देर शाम तक मिल गया, जबकि अन्य दोनों शव रविवार की सुबह मिल गए हैं।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दौंड तालुका के हाथवलन में वसंत विट्ठल फड़के के खेत में काम करने वाले मजदूर दिलेराम भस्सु सिंह (45) के बेटे विशाल, भतीजे निखिल और बहनोई के बेटे अमित, देव, निपिलकुमार और नीरजकुमार कुल छह लोग शनिवार दोपहर करीब 12 बजे भीमा नदी में तैरने गए थे। इस दौरान तीन बच्चे पानी के तेज बहाव में बाह गए। इस घटना की जानकारी मिलने पर यवत और पाटस पुलिस भीमा घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने मछुआरों की नावों और ग्रामीणों की मदद से बच्चों की तलाश शुरू की।

शनिवार की देर शाम काफी तलाश के बाद अमित का शव मिल गया। उसके शव को पानी से बाहर निकाला गया और इलाज के लिए मांडावगन फराटा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। हालांकि इलाज से पहले ही डॉक्टरों ने अमित को मृत घोषित कर दिया। विशाल और निखिल का देर तक तक पता नहीं चल सका। अँधेरा होने के कारण तलाशी अभियान रोकना पड़ा। आज सुबह तलाशी अभियान शुरू किया गया। करीब दस बजे एक शव हाथवलन और दूसरा शव कानगांव के पास पाया गया।


Created On :   8 Oct 2023 2:47 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story