भांडाफोड़: आंध्र प्रदेश में डकैती कर फरार तीन सांगली पुलिस के शिकंजे में आए

आंध्र प्रदेश में डकैती कर फरार तीन सांगली पुलिस के शिकंजे में आए
  • पौने दो करोड़ का सोना बरामद
  • तीनों आरोपी आंध्रा प्रदेश पुलिस के हवाले

डिजिटल डेस्क, पुणे। आंध्र प्रदेश में एक गलाई व्यवसायी के घर डकैती कर 1 करोड़ 77 लाख रुपये का सोना लेकर भागने वाले तीन लोगों के एक गिरोह को सांगली पुलिस ने आंध्र प्रदेश पुलिस की मदद से शुक्रवार को सांगली के पास बुधगांव में गिरफ्तार कर लिया। सूरज कुंभार (उम्र 33, कुरली, खानापुर), कैलास शेल्के (30, बामनी, खानापुर) और सादिक शेख (35, इचलकरंजी) को गिरफ्तार कर लिया गया है और उन्हें आगे की जांच के लिए आंध्र प्रदेश पुलिस को सौंप दिया गया है.

सांगली पुलिस के मुताबिक, नामदेव देवकर का वंगुरवाड़ी रोड, तुनुक आंध्र प्रदेश में गलाइ का व्यवसाय है और वह अपनी पत्नी के साथ उसी स्थान पर रहते हैं। गुरुवार शाम करीब 7.30 बजे दुकान में काम करने वाले सूरज कुंभार और उसके साथियों ने घर में घुसकर उनके हाथ-पैर बांध दिए और मुंह पर टेप लगा दिया और 1 करोड़ 77 लाख 81 हजार के सोने के गहने, बिस्किट और एक लाख नकद लूट लिए। तीनों आरोपी वादी देवकर की आल्टो मोटर लूटकर भाग गये थे।

इस डकैती को लेकर तुनुक पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया। जाँच के दौरान आंध्र पुलिस को तकनीकी जानकारी मिली कि संदिग्ध सांगली जिले में आये हैं। पुलिस अधीक्षक बसवराज तेली के आदेशानुसार, स्थानीय अपराध जांच विभाग के निरीक्षक सतीश शिंदे और उप निरीक्षक कुमार पाटिल और सहयोगियों और आंध्र के उप अधीक्षक सी. सारथ राजकुमार, निरीक्षक सी.एच. अंजनवेलु और अन्य के नेतृत्व में एक संयुक्त टीम संदिग्धों की तलाश में थी। टीम को बुधगांव के एक ढाबे पर तीन संदिग्ध मिले। भागने का कोई मौका दिए बिना ही उन्हें पकड़ लिया गया। जब उनकी तलाशी ली गई तो बैग में डकैती में लूटा गया सोना बरामद हो गया।

Created On :   13 Oct 2023 2:00 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story