Rewa News: रंगों के माध्यम से समाज को नशे से दूर रहने का दिया संदेश

रंगों के माध्यम से समाज को नशे से दूर रहने का दिया संदेश
निर्णायकों द्वारा सर्वश्रेष्ठ रंगोलियों का चयन कर विजेताओं को सम्मानित किया गया।

डिजिटल डेस्क,रीवा। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बदराँव में नशामुक्त भारत अभियान के अंतर्गत नशामुक्ति और जागरूकता को लेकर छात्रों के बीच रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक विभाग के छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और रंगों के माध्यम से समाज को नशे से दूर रहने का संदेश दिया।

कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य आरके जैन ने छात्रों को संबोधित किया और जीवन में अनुशासन तथा सकारात्मक आदतों के महत्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर विद्यालय के व्याख्याता एमडी सिंह, शिक्षक वेदमणि शुक्ला, धर्मेंद्र मिश्रा और नेहा गुप्ता की उपस्थिति रही।

कार्यक्रम संचालन शिक्षिका अदिति पाठक तथा अनीता शर्मा ने किया। छात्रों द्वारा बनाई गई रंगोलियों में नशामुक्ति के दुष्परिणामों और स्वस्थ जीवनशैली को सुंदर ढंग से प्रदर्शित किया गया। प्रतियोगिता के परिणाम स्वरूप छात्रों ने अपनी छिपी हुई कलात्मक प्रतिभा का अद्भुत प्रदर्शन किया। निर्णायकों द्वारा सर्वश्रेष्ठ रंगोलियों का चयन कर विजेताओं को सम्मानित किया गया।

Created On :  

Next Story