Rewa News: संभाग स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन, बालिका वर्ग में रीवा संभाग विजेता

डिजिटल डेस्क,रीवा। संभाग स्तरीय शालेय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन गुरुवार को शासकीय मार्तंड उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक-1 एवं 3 के खेल मैदान में हुआ। प्रतियोगिता के अंडर-19 बालक एवं बालिका वर्ग में खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया।
बालक वर्ग में सागर संभाग ने विजेता का खिताब हासिल किया, जबकि भोपाल संभाग उपविजेता रहा। शहडोल संभाग को तीसरा स्थान मिला। वहीं बालिका वर्ग में रीवा संभाग ने विजेता बनकर गौरव हासिल किया। भोपाल संभाग उपविजेता और जनजातीय कार्य विभाग की टीम तीसरे स्थान पर रही। समापन समारोह शासकीय मार्तंड उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक-1 एवं 3 के खेल परिसर में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रो. अमीर उल्ला खान रहे। अध्यक्षता पूर्व संभागीय खेल अधिकारी विकास सिंह ने की। आयोजन के संगठन सचिव एवं जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. प्रेमलाल मिश्रा उपस्थित रहे। समारोह में गुलाब गुप्ता सहित विभिन्न संभागों के प्रमुख, खेल अधिकारी एवं अन्य गणमान्यजन मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन विवेक गायकवाड़ ने किया। प्रतियोगिता के समापन पर विजेता एवं उपविजेता टीमों को सम्मानित किया गया।
Created On :  
