रीवा न्यूज: प्रशिक्षण शिविर का समापन, पीड़ित मानवता की सेवा का दिया संदेश

प्रशिक्षण शिविर का समापन, पीड़ित मानवता की सेवा का दिया संदेश
भाषण, निबंध, चित्रकला, वृक्षारोपण, आओ, फर्स्ट एड बॉक्स बनाएँ, गुलदस्ते बनाए ,जैसी प्रतियोगिता में भाग लेकर छात्राओं ने अनेकानेक ईनाम बटोरे।

डिजिटल डेस्क रीवा।शासकीय सुदर्शन कुमारी कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में संकुल स्तरीय प्राथमिक सहायता प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। 8 दिवसीय प्रशिक्षण

शिविर के समापन अवसर पर कार्यक्रम के मुख्यअतिथि रेडक्रॉस सोसायटी रीवा के उपाध्यक्ष ए. के. खान रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य ललिता पंत ने की। इस अवसर पर वरीष्ठ प्रशिक्षक सीमा श्रीवास्तव ,डा. जगजीवन पाण्डेय, संभागीय समन्वयक सुरेन्द्र सिंह बघेल, जे. आर. सी. सहायक अशोक श्रीवास्तव, डा. सुशील त्रिपाठी, कार्यकारिणी सदस्य सीमा श्रीवास्तव उपस्थित रही l छात्राओं ने सरस्वती वंदना, रेडक्रॉस प्रार्थना, भाषण, गीत निनाद तथा विभिन्न प्रकार की तालियों की प्रस्तुति देकर समां बांध दिया। पीड़ित मानवता की सेवा में रेडक्रॉस की भूमिका के बारे में बताने के साथ-साथ काऊंसलर आरती पटेल ने विभिन्न प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया था। भाषण, निबंध, चित्रकला, वृक्षारोपण, आओ, फर्स्ट एड बॉक्स बनाएँ, गुलदस्ते बनाए ,जैसी प्रतियोगिता में भाग लेकर छात्राओं ने अनेकानेक ईनाम बटोरे। स्वास्थ- सेवा - मित्रता पर बनी रंगोली ने सभी का दिल जीत लिया।' न उम्र की सीमा हो न जाति का बंधन हम करें मानव सेवा' विषय पर एक छात्रा ने उद्बोधन दिया।अतिथियों द्वारा पुरस्कार वितरण किया गया। संमागीय समन्वयक सुरेंद्र सिंह बघेल ने छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की । 'एडवेंचर कैम्प जो अप्रैल 2026 में पचमढ़ी में अयोजित हुआ था उसमे भाग लेने वाली छात्राएं साक्षी शुक्ला ऐवं रश्मि गौतम को भी पुरस्कार प्रदान किया गया।प्रशिक्षण के दौरान ए.के. खान ने आपदा प्रबंधन के गुर सिखलाए। डॉ. जगजीवन पांडेय ने विभिन्न प्रकार की पट्टियां की उपयोगिता बताई। उन्होंने हड्डी की टूट, मोच, घाव आदि में बाधने के तरीके बताए। सीमा श्रीवास्तव ने रक्तदान महादान विषय पर डाला। डॉ. सुशील त्रिपाठी ने कृत्रिम श्वास का प्रशिक्षण देते हुए बताया कि इसके द्वारा दम तोड़ते हुए व्यक्ति को जीवनदान दिया जा सकता है। अशोक श्रीवास्तव ने रंग-बिरंगी थाली के माध्यम से भोजन के पोषक तत्वों की जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक संजय रवि की भूमिका अहम रही । कार्यक्रम में व्याख्याता किरण सिंह, एस. बी. मिश्रा व अन्य शिक्षक शंकुतला वर्मा, रजनी पाठक, शहजादी बेगम, सुनयना ओझा, मोनीका कुशवाहा, शंभूनाथ यादव, प्रतीक चतुर्वेदी, धीरेंद्र तिवारी, नीरज शुक्ला, कुलदीप केशरवानी,सफीक सिद्दिकी,एच. एल. पटेल आदि शिक्षकों की उपस्थिति रही।आभार प्रदर्शन काउंसलर आरती पटेल द्वारा किया गया।


Created On :  

Tags

Next Story