Rewa news: दिव्या ने बढ़ाया विंध्य का मान, मिस इंटेलिजेंट 2026 का खिताब किया अपने नाम

डिजिटल न्यूज़ रीवा
भोपाल में आयोजित मिस एंड मिसेज मध्यप्रदेश सीजन-4 के ग्रैंड फिनाले में मऊगंज रीवा की प्रतिभाशाली बेटी दिव्या तिवारी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ‘मिस इंटेलिजेंट 2026’ का खिताब अपने नाम किया।
कांग्रेस नेत्री अरुणा तिवारी एवं रामदत्त तिवारी की बेटी दिव्या ने अपनी बुद्धिमत्ता, आत्मविश्वास, प्रभावशाली संवाद शैली और प्रतिभा से निर्णायक मंडल को प्रभावित कर जिले का गौरव बढ़ाया। मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों से लगभग 50 प्रतिभागियों के बीच दिव्या ने अपनी खास पहचान बनाई। उनकी इस शानदार उपलब्धि से मऊगंज जिले में खुशी और गर्व की लहर है। कविता तिवारी ने कहा कि दिव्या की यह उपलब्धि क्षेत्र की युवतियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने साबित किया कि प्रतिभा, आत्मविश्वास और दृढ़ इच्छाशक्ति से बड़े मंचों पर भी सफलता हासिल की जा सकती है।
Created On :  
