Rewa news: धनतेरस पर बाजार में रही रौनक, जमकर हुई खरीदी

धनतेरस पर बाजार में रही रौनक, जमकर हुई खरीदी
चांदी के बर्तनों के साथ-साथ सोने-चांदी के सिक्कों और आभूषणों की रिकॉर्ड बिक्री

डिजिटल न्यूज़ रीवा

धनतेरस को लेकर शहर के बाजारों में जमकर खरीदी हुई। सुबह से लेकर देर रात तक खरीदारों की जमकर भीड़ देखी गई । इस बार बाजार में दीपावली त्यौहार को लेकर हर सामानों में करीब 20 से 25% तक की वृद्धि देखी गई। इसके चलते व्यापारियों के चेहरे खिले रहे। शहर के प्रमुख बाजार शिल्पी प्लाजा, फोर्ट रोड, जयस्तंभ चौक, सिरमौर चौराहा अमहिया मार्ग अस्पताल चौराहा धोबिया टंकी मार्ग पूरी तरह से लाइटों और वंदनवारों से सजे नजर आए। धनतेरस को लेकर धनतेरस पर पीतल, तांबे, स्टील और चांदी के बर्तनों के साथ-साथ सोने-चांदी के सिक्कों और आभूषणों की रिकॉर्ड बिक्री हुई।

इसके साथ-साथ दुपहिया और चार पहिया वाहनों की डिलीवरी के लिए शहर के कई शोरूम पर खरीददारों की भारी भीड़ देखी गई। कई लोगों ने महीनों पहले से इसकी बुकिंग करा रखी थी। स्मार्ट टीवी, फ्रिज, वाशिंग मशीन और दिवाली के लिए फैंसी लाइटों की मांग बहुत ज्यादा रही।

झाडू और मिट्टी के दीये की रही मांग

परंपरा के अनुसार, माता लक्ष्मी के प्रतीक के रूप में झाड़ू और स्थानीय कुम्हारों द्वारा बनाए गए मिट्टी के दीयों की भी बड़े पैमाने पर खरीद हुई। इनकी दुकान धोबिया टंकी, प्रकाश चौराहा, सिरमौर चौराहा, अमहिया मार्ग तथा समान चौराहा में देखी गई। यहां जब खरीदारों की जमकर भीड़ रहेगी इनमें महिलाओं की संख्या ज्यादा रही।

परिवर्तित रही आवागमन व्यवस्था

दीपावली त्यौहार को देखते हुए त भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस और प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। प्रमुख बाजारों में भारी वाहनों का प्रवेश रोककर रूट डायवर्ट किया गया ताकि लोग आसानी से खरीदारी कर सकें।

Created On :  

Tags

Next Story