Rewa news: फुटबॉल प्रतियोगिता: बालक वर्ग में भोपाल-सागर और बालिका वर्ग में रीवा-भोपाल की टक्कर

डिजिटल न्यूज़ रीवा
राज्य स्तरीय शालेय फुटबॉल प्रतियोगिता में अंडर-19 बालक एवं बालिका वर्ग के सेमीफाइनल मुकाबलों के बाद फाइनल की तस्वीर साफ हो गई है। बालिका वर्ग के मैच मार्टिन स्कूल के मैदान एवं बालक वर्ग के मैच ठाकुर रणमत सिंह महाविद्यालय के मैदान में खेले गए। मैच के चौथे दिन काफी रोमांचक देखने को मिला और खेल प्रेमियों में काफी उत्साह भी देखा गया। बालिका वर्ग में भोपाल और रीवा की टीमों ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर खिताबी भिड़ंत में जगह बनाई है। वहीं बालक वर्ग में सागर और भोपाल की टीमें फाइनल में पहुंची हैं। ।इधर बालक वर्ग के पहले सेमीफाइनल में सागर ने उज्जैन को 4-2 से हराकर फाइनल का टिकट कटाया। दूसरे सेमीफाइनल में भोपाल ने ग्वालियर को 3-0 से पराजित किया। अब फाइनल में सागर और भोपाल के बीच खिताबी मुकाबला होगा। तीसरे स्थान के लिए उज्जैन और ग्वालियर की टीमें आमने-सामने होंगी। बालिका वर्ग के पहले सेमीफाइनल में भोपाल ने जबलपुर को 4-1 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरे सेमीफाइनल में रीवा ने नर्मदापुरम को कड़े मुकाबले में 1-0 से शिकस्त दी। अब खिताब के लिए भोपाल और रीवा के बीच मुकाबला होगा। तीसरे स्थान के लिए जबलपुर और नर्मदापुरम की टीमें भिड़ेंगी।
Created On :  
