Rewa news: आकस्मिक जांच में पाई गई मिलावटी चमचम

डिजिटल न्यूज़ रीवा
दीपावली त्यौहार को लेकर एक बार फिर खाद्य सुरक्षा टीम सक्रिय हो गई है। मिलावट से मुक्ति अभियान अंतर्गत खाद्य विक्रेताओं की जांच का विशेष अभियान खाद्य सुरक्षा प्रशासन एवं नाप तौल विभाग द्वारा संयुक्त रूप से चलाया जा रहा है। इसी के तहत टीम द्वारा धारा जांच के दौरान सुरभि डेयरी उपरहटी के यहां मोबाइल लैब से जांच करने पर मिलावटी चमचम की मिठाई पाई गई । इस पर संचालक के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम के अंतर्गत करवाई करते हुए नमूना लेकर राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजा गया है । इसी तरह टीम द्वारा संस्कार डेरी ख़ुटेही से छैना, रसभरी, खोवा, शिवम् स्वीट्स, रतहरा से मिल्क केक, कलाकंद, एव नमकीन तथा श्री राधे डेयरी फ़ार्म गडरिया मोड़ से सोनपापड़ी एव नमकीन के नमूने लेकर जांच हेतु भेजे गए हैं । नापतोल विभाग द्वार सभी स्थान की दुकानों में कांटो का सत्यापन किया गया एवं मिष्ठान विक्रेताओं को हिदायत दी गई कि वह डब्बों का वजन मिष्ठान से अलग रखें अन्यथा कार्यवाही की जाएगी।
Created On :  
