सतना न्यूज: युवती के दैहिक शोषण का आरोपी बिहार की राजधानी से गिरफ्तार

युवती के दैहिक शोषण का आरोपी बिहार की राजधानी से गिरफ्तार
सोशल साइट पर दोस्ती के बाद शादी का वादा कर किया रेप

डिजिटल डेस्क सतना। सिटी कोतवाली पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर युवती से दोस्ती के बाद शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण करने के आरोपी को बिहार की राजधानी पटना से गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक एक युवती की सोशल साइट पर जान-पहचान दीपू सिंह पुत्र चितरंजन पुर सिंह 28 वर्ष, निवासी लखनपुर, जिला पटना-बिहार, से हो गई थी, जिसके बाद दोनों के बीच बातचीत होने लगी। इस दौरान आरोपी कई बार मिलने के लिए सतना आया और शादी का वादा कर शारीरिक संबंध बनाता रहा, मगर जब युवती ने पिछले दिनों रिश्ते को नाम देने का दबाव बनाया तो आरोपी टालमटोल करने लगा और फिर मुकर गया।

एक माह पहले दर्ज कराई थी रिपोर्ट ---

अंतत: 14 जुलाई को पीडि़ता ने कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई, जिस पर बीएनएस की धारा 69 के तहत कायमी कर तलाश प्रारंभ की गई और एक माह की खोजबीन के बाद साइबर सेल से मिले सुराग पर पुलिस टीम ने पटना में दबिश देकर आरोपी दीपू सिंह को पकड़ लिया। सोमवार सुबह उसे सतना लाकर कोर्ट में पेश किया, जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया।


Created On :   22 Sept 2026 5:01 PM IST

Tags

Next Story