- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- सतना
- /
- सूने घर से कीमती बर्तन और मूर्तियों...
Satna news: सूने घर से कीमती बर्तन और मूर्तियों की चोरी

डिजिटल न्यूज़ सतना
उचेहरा थाना अंतर्गत धनेह गांव में चोरों ने सूने घर का ताला तोडक़र कीमती सामान समेत बर्तन चोरी कर लिए, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मंदाकिनी प्रसाद शर्मा का परिवार सतना में रहता है, जबकि वह अकेले ही गांव में निवासरत हैं, लेकिन स्वास्थ्य खराब होने के कारण बीते दो सप्ताह से गांव नहीं जा पाए। इसी बात का फायदा उठाकर चोरों ने सूने मकान का ताला तोड़ दिया और पूरे घर का सामान उलट-पलट करते हुए पीतल, तांबा, फूल, कांसा और सिल्वर के बर्तन समेत चांदी एवं अष्टधातु से बनी भगवान की मूर्तियां चुरा ले गए। सोमवार की सुबह पड़ोसियों से चोरी की करतूत पता चलने पर पीडि़त मंदाकिनी प्रसाद के परिजन गांव पहुंचे और गायब सामान की जानकारी जुटाकर थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिस पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
Created On :   22 Sept 2026 2:01 PM IST











