- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- सतना
- /
- शॉपिंग कॉम्पलेक्स के बाहर लगा...
Satna news: शॉपिंग कॉम्पलेक्स के बाहर लगा सीसीटीवी कैमरा खोल ले गए चोर
डिजिटल न्यूज़ सतना
रामनगर में दो बदमाशों ने नगर परिषद के शॉपिंग कॉम्पलेक्स में लगा सीसीटीवी कैमरा चोरी कर लिया, मगर उनकी करतूत दूसरे कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की दुकानों के बाहर कई सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। एक कैमरा सडक़ की तरफ पोल पर लगा हुआ था, जिसे रविवार की रात को बदमाशों ने चोरी कर लिया। सोमवार की सुबह जब व्यापारी ज्ञान प्रकाश तिवारी दुकान पहुंचे तो कैमरा गायब होने की बात पता चली।
चोरों की तलाश में जुटी पुलिस ---
चोरी की जानकारी लगते ही ज्ञान प्रकाश ने सडक़ के दूसरी तरफ दुकान में लगे कैमरे की रिकार्डिंग खंगाली, जिसमें रात करीब 10.48 के आसपास एक युवक शॉपिंग कॉम्पलेक्स की सीढिय़ों पर बैठा दिखा, ठीक इसी समय उसका एक साथी बाइक से पहुंचा, जिसके बाद एक-दूसरे का सहारा लेकर पोल पर लगा कैमरा खोला और फरार हो गए। वीडियो फुटेज से चोरों की करतूत स्पष्ट होते ही पीडि़त ने थाने में शिकायत की, जिस पर कायमी कर पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई है। घटना स्थल समेत आसपास लगे कैमरों के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।
Created On :   22 Sept 2026 2:45 PM IST











