- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- सतना
- /
- प्राणघातक हमले का आरोपी बंदी
Satna news: प्राणघातक हमले का आरोपी बंदी

डिजिटल न्यूज़ सतना
युवक पर चाकू से जानलेवा हमला करने के मामले में सिटी कोतवाली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक रमाकांत पुत्र तिजोला वर्मा 29 वर्ष, निवासी बहेरा, थाना सभापुर, हाल धवारी, पर रविवार की दोपहर को आरोपी अमित चौधरी 30 वर्ष, निवासी तिघरा, ने अपने पिता सुग्रीव चौधरी, भाई सबरलाल चौधरी और मां के साथ मिलकर हमला कर दिया। आरोपियों ने गाली-गलौज कर गर्दन पर चाकू मार दिया, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। पीडि़त को गंभीर हालत में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल से रीवा रेफर किया गया, तो वहीं उसके प्राथमिक बयान पर बीएनएस की धारा 296(ए), 115(2), 109(1) और 3(5) के तहत कायमी की गई। पुलिस ने चौबीस घंटे के अंदर मुख्य आरोपी अमित चौधरी को घेराबंदी कर पकड़ लिया, जिसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया, तो वहीं अन्य की सरगर्मी से तलाश की जा रही है।
Created On :   22 Sept 2026 3:02 PM IST











