Satna news: पति ने रास्ता रोककर रॉड से पत्नी पर किया हमला

पति ने रास्ता रोककर रॉड से पत्नी पर किया हमला

डिजिटल न्यूज़ सतना

पारिवारिक विवाद में पति ने लगभग डेढ़ साल से अलग रह रही पत्नी पर रॉड से हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गई। महिला की शिकायत पर सिविल लाइन पुलिस ने कायमी कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि रीना अहिरवार 26 वर्ष, की शादी शेरगंज निवासी सूरज पुत्र कामता वर्मा के साथ हुई थी, मगर आपसी विवाद के चलते बीते डेढ़ साल से वह अपने मायके बड़ा-अमौधा में पिता के साथ रहकर प्राइवेट जॉब कर रही है। सोमवार की सुबह तकरीबन साढ़े 9 बजे हमेशा की तरह वह ड्यूटी जाने के लिए निकली, मगर विट्स कॉलेज रोड पर पति सूरज ने उसे रोक लिया और साथ चलने का दबाव बनाने लगा। महिला के मना करने पर आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए सिर पर रॉड से हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गई। हल्ला-गुहार करने पर आसपास के लोगों ने बीच-बचाव किया, जिस पर पीड़िता ने परिजनों को सूचित किया, तो वहीं भीड़ बढऩे पर आरोपी फरार हो गया। इस मामले में पीड़िता की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर जांच प्रारंभ की गई है।

Created On :   22 Sept 2026 3:17 PM IST

Tags

Next Story