डिलेवरी के 5 घंटे बाद प्रसूता की मौत,नवजात को लाया गया मझगवां हॉस्पिटल

डिलेवरी के 5 घंटे बाद प्रसूता की मौत,नवजात को लाया गया मझगवां हॉस्पिटल
  • बच्चे को एम्बुलेंस से मझगवां अस्पताल लाया गया
  • हिलाने-डुलाने पर पता चला कि रूबी की मौत हो चुकी है
  • रूबी और अशोक के घर आसपास हैं

डिजिटल डेस्क, सतना। बरौंधा थाना क्षेत्र के बनहरी में डिलेवरी के 5 घंटे बाद प्रसूता की मौत हो गई, वहीं उसके बच्चे को एम्बुलेंस से मझगवां अस्पताल लाया गया है। थाना प्रभारी आशीष धुर्वे ने बताया कि रूबी बाई पति अशोक मवासी 21 वर्ष, को गुरुवार सुबह से ही प्रसव पीड़ा हो रही थी। शाम लगभग 4 बजे उसने घर में ही बच्चे को जन्म दिया, तब दोनों की हालत ठीक थी। इसके बाद परिजनों ने प्रसूता को आराम करने के लिए कमरे में लिटा दिया, लेकिन जब रात 9 बजे खाना खिलाने के लिए उसके पास पहुंचे तो शरीर में कोई हलचल नहीं दिखाई दी।

हिलाने-डुलाने पर पता चला कि रूबी की मौत हो चुकी है। तब यह खबर डॉयल 100 के जरिए पुलिस को दी गई, तो थाना प्रभारी फौरन मौके पर पहुंच गए। उन्होंने पूरे मामले की जानकारी लेने के बाद नवजात को एम्बुलेंस से मझगवां अस्पताल भेज दिया, तो वहीं मृतिका का शव पोस्टमार्टम के लिए मरचुरी ले गए। बताया गया है कि रूबी और अशोक के घर आसपास हैं। उनके बीच काफी समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। फरवरी में दोनों लोग गांव से भागकर हैदराबाद चले गए और वहीं शादी कर ली। प्रेग्नेंट होने पर डिलेवरी के लिए 15 दिन पहले ही अशोक उसे गांव में छोडक़र गया था।

Created On :   28 July 2023 6:12 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story