दुष्कर्म के बाद नाबालिग बनी मां, आरोपी गिरफ्तार

दुष्कर्म के बाद नाबालिग बनी मां, आरोपी गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क,सतना। सिंहपुर थाना अंतर्गत नाबालिग के साथ दुष्कर्म के बाद पीडि़ता के मां बनने का मामला प्रकाश में आया है।१९ मई को पीडि़ता ने नागौद सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में ७ माह के प्री-मेच्योर शिशु को जन्म दिया। प्रसव के बाद जच्चा-बच्चा को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां अभी भी पीडि़ता का इलाज जारी है। इस मामले में पीडि़ता की रिपोर्ट पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी मनीष कुशवाहा पिता शिवबालक कुशवाहा (21) निवासी उमरहट थाना नागौद के खिलाफ आईपीसी की धारा ३७६, ३७६ (२)(एन) और ५/६ पाक्सो एक्ट के तहत कायमी कर सोमवार को उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।

३ वर्ष पहले नागौद में हुई थी जान-पहचान

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मनीष कुशवाहा की ३ वर्ष पहले नाबालिग से नागौद में जान-पहचान हुई थी। इसके बाद दोनों की मोबाइल से बातचीत होने लगी। ५ अक्टूबर २०२२ को पीडि़ता के घर में कोई नहीं था तब आरोपी उसके घर गया और शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। उसके बाद भी आरोपी ने कई दफा नाबालिग से संबंध बनाए। १९ मई को जब पीडि़ता के पेट में दर्द हुआ तो परिजन नागौद अस्पताल लेकर पहुंचे। चेकअप के दौरान नाबालिग के पेट में ७ माह के गर्भ की बात सामने आने पर परिजन दंग रह गए। नागौद में ही पीडि़ता की डिलीवरी कराई गई।

Created On :   23 May 2023 8:17 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story