- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- सतना
- /
- युवक कांग्रेस का पैदल मार्च,...
Birsingpur/Satna news: युवक कांग्रेस का पैदल मार्च, राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

डिजिटल न्यूज़ बिरसिंहपुर (सतना)
युवक कांग्रेस चित्रकूट विधानसभा के अध्यक्ष अंकदेव सिंह बघेल के नेतृत्व में बुधवार को बिरसिंहपुर में एक विशाल पैदल मार्च निकाला गया। इस दौरान देश के युवाओं से जुड़े गंभीर मुद्दों और धार्मिक आस्था से जुड़े मामलों को लेकर महामहिम राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार बिरसिंहपुर को ज्ञापन सौंपा गया। यह पैदल मार्च गैवीनाथ मंदिर नगर परिषद चौराहे से प्रारंभ होकर तहसील कार्यालय तक पहुँचा, जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
ज्ञापन में उठाई गईं मुख्य मांगें
तहसीलदार को सौंपे गए ज्ञापन के माध्यम से मुख्य रूप से दो बड़े मुद्दों पर प्रशासन और सरकार का ध्यान आकर्षित किया गया:
परीक्षा प्रणाली में सुधार: प्रतियोगी परीक्षाओं में बार-बार हो रहे पेपर लीक के मामलों पर कठोर कार्रवाई करने और परीक्षा प्रणाली में पूर्ण पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग।
उच्चस्तरीय जांच की मांग: अयोध्या श्रीराम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी के मामले की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराने का आग्रह।
विरोध प्रदर्शन पूर्णतः शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से संपन्न हुआ।
Created On :   22 July 2026 7:04 PM IST












