- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- सतना
- /
- मैहर कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठे...
Satna news: मैहर कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठे युकां कार्यकर्ता

डिजिटल न्यूज़ सतना
नीट परीक्षा पेपर लीक पर केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रधानमंत्री आवास के पास धरना देते समय लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी समेत कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में सतना-मैहर समेत कई स्थानों पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर नारेबाजी की। इसी कड़ी में मंगलवार रात को मैहर जिले के युवक कांग्रेस अध्यक्ष सौरभ शर्मा के नेतृत्व में दो दर्जन से ज्यादा कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचकर नारेबाजी करने लगे। यह खबर लगते ही थाना प्रभारी संतोष उलाड़ी ने अपनी टीम के साथ मौके पर जाकर युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं को कलेक्ट्रेट परिसर से हटने के लिए कहा, मगर वह टस से मस नहीं हुए। ऐसे में पुलिस ने जिलाध्यक्ष सौरभ शर्मा समेत 10 कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया और कोतवाली ले गई, जहां बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के आदेश पर निजी जमानत मुचलके पर छोड़ा गया, तो वहीं अन्य कार्यकर्ताओं को बलपूर्वक खदेड़ दिया गया।
कहीं पुतला दहन, तो कहीं नारेबाजी ---
उधर अमरपाटन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन कर विरोध जताया। वहीं सतना में सेमरिया चौक पर बड़ी संख्या में कांग्रेसियों ने एकत्र होकर केन्द्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। हालांकि यहां पर किसी तरह की अव्यवस्था नहीं फैली और न ही पुलिस ने कोई बल प्रयोग किया। जिले के अन्य हिस्सों में भी विरोध-प्रदर्शन की खबरें आई हैं।
Created On :   22 July 2026 1:15 PM IST












