- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- सतना
- /
- बुरहानपुर मैराथन में सतना के लाल का...
Satna News: बुरहानपुर मैराथन में सतना के लाल का कमाल

डिजिटल डेस्क,सतना। मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष जागरूकता अभियान 'नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0' के अंतर्गत बुरहानपुर जिला पुलिस द्वारा एक भव्य मैराथन का आयोजन किया गया। इस दौड़ में सतना जिले के होनहार खिलाड़ी ओम शुक्ला ने अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त कर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
जिले के वरिष्ठ अधिकारियों ने बढ़ाया हौसला
मैराथन में बेहतरीन दौड़ लगाते हुए दूसरा स्थान हासिल करने पर ओम शुक्ला को मंच पर मुख्य अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। बुरहानपुर के कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से ओम को प्रमाण पत्र और पुरस्कार देकर उनकी इस उपलब्धि की सराहना की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
माता-पिता और गाँव में खुशी की लहर
ओम शुक्ला मूल रूप से सतना जिले के पगार खुर्द के रहने वाले हैं। वह संतोष शुक्ला और माता श्रीमती रीता शुक्ला प्राध्यापिका के पुत्र, व अंश शुक्ला (दादा) के छोटे भाई हैं। ओम की इस सफलता की खबर मिलते ही उनके गृह ग्राम पगार खुर्द और सतना जिले में हर्ष का माहौल है। परिजनों और मित्रों द्वारा उन्हें लगातार बधाइयाँ मिल रही हैं।
नशे के खिलाफ संदेश: बुरहानपुर पुलिस द्वारा आयोजित इस मैराथन का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे की लत से दूर रखकर खेल और स्वस्थ जीवन शैली की ओर प्रेरित करना था, जिसमें ओम शुक्ला जैसे युवाओं ने अपनी भागीदारी से समाज को एक सकारात्मक संदेश दिया है।
Created On :   22 July 2026 6:33 PM IST












