Satna News: नदी में डूब रहे बालक की बाल-बाल बीच जान

नदी में डूब रहे बालक की बाल-बाल बीच जान
कोलगवां थाना अंतर्गत टमस नदी में जवारे विसर्जित करने के दौरान एक बालक पानी में डूबने लगा, जिसे स्थानीय लोगों ने जान पर खेल कर बाहर निकाल लिया और तुरंत हॉस्पिटल ले गए, जहां उसकी हालत स्थिर बनी हुई है।

Satna News: कोलगवां थाना अंतर्गत टमस नदी में जवारे विसर्जित करने के दौरान एक बालक पानी में डूबने लगा, जिसे स्थानीय लोगों ने जान पर खेल कर बाहर निकाल लिया और तुरंत हॉस्पिटल ले गए, जहां उसकी हालत स्थिर बनी हुई है। पुलिस ने बताया कि निक्की पुत्र संतोष यादव 13 वर्ष, निवासी टिकुरिया टोला, शनिवार की सुबह मौहार में रहने वाले मामा के घर पर बोए गए जवारे विसर्जित करने अन्य लोगों के साथ नदी पर पहुंचा था, जहां तकरीबन 10 बजे किनारे पर पहुंचते ही संतुलन बिगडऩे से वह पानी में गिरकर डूबने लगा। यह देखकर मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत नदी में छलांग लगाते हुए युवक को बाहर निकाल लिया।


Created On :   29 March 2026 2:42 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story