- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- सतना
- /
- पेट्रोल पंप में युवक ने मचाया...
Satna News: पेट्रोल पंप में युवक ने मचाया उत्पात, अपराध दर्ज

Satna News: जिले भर के पेट्रोल पंपों में इन दिनों डीजल-पेट्रोल खरीदने के लिए वाहनों की कतार लगी रहती है। ऐसी ही भीड़ सभापुर थाना क्षेत्र के बिरसिंहपुर स्थित मारुती फ्यूल्स में शनिवार की सुबह तकरीबन साढ़े 9 बजे लगी हुई थी, तभी निगरानी बदमाश रऊफ लाला उर्फ शशिकांत तिवारी, निवासी वार्ड 13 बिरसिंहपुर आया और कतार से हटकर जबरन अपनी गाड़ी में पेट्रोल डालने का दबाव बनाने लगा। इस दौरान सेल्समैन रावेन्द्र अग्निहोत्री ने लाइन से आने के लिए कहा तो आरोपी भडक़ गया और गाली-गलौज करने लगा। हल्ला-गोहार सुनकर मैनेजर आशीष पुत्र राजेन्द्र सेन 29 वर्ष और ओमप्रकाश तिवारी ने मौके पर पहुंचकर बीच-बचाव का प्रयास किया तो आरोपी उनको भी धमकी देकर भाग गया। यह घटना सामने आने पर पुलिस ने बीएनएस की धारा 296बी और 351(3) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
Created On :   29 March 2026 2:40 PM IST













