- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- सतना
- /
- कार सवारों ने टोल प्लाजा...
Satna News: कार सवारों ने टोल प्लाजा कर्मचारियों से की मारपीट, दफ्तर में मचाई तोडफ़ोड़

- टोल कर्मचारियों ने जब इंकार किया तो आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी।
- मामले में पुलिस ने अपराध दर्ज कर 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था
Satna News: रामपुर बाघेलान थाना अंतर्गत ओढक़ी टोल प्लाजा में एक बार फिर मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार दोपहर को कुछ लोग कार से टोल प्लाजा पर पहुंचे और बिना भुगतान किए ही गाड़ी आगे ले जाने की जिद पर अड़ गए।
इस दौरान टोल कर्मचारियों ने जब इंकार किया तो आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। इतना ही नहीं दफ्तर में घुसकर जमकर तोडफ़ोड़ भी मचाई। कार सवार आरोपियों की गुंडागर्दी टोल प्लाजा में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई, जिसके आधार पर रामपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है।
पूर्व में भी हुआ था विवाद
टोल प्लाजा में कुछ दिन पहले भी विवाद हुआ था, तब दर्जन भर बाइकों से टोल प्लाजा पहुंचे दो दर्जन नकाबपोशों ने कर्मचारियों के साथ बुरी तरह मारपीट और तोडफ़ोड़ करने के साथ लूटपाट भी मचाई थी।
उक्त मामले में पुलिस ने अपराध दर्ज कर 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन कई अब भी फरार हैं।
Created On :   26 July 2025 1:33 PM IST