- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- सतना
- /
- सगमा रेलवे स्टेशन में मालगाड़ी के...
Satna News: सगमा रेलवे स्टेशन में मालगाड़ी के नीचे आने से महिला मृत

डिजिटल डेस्क,सतना। सगमा रेलवे स्टेशन में मालगाड़ी के नीचे आने से एक महिला की मौत हो गई। जीआरपी ने बताया कि सरस्वती सिंह 45 वर्ष, निवासी मेदनीपुर, थाना सिविल लाइन, सोमवार की रात को तकरीबन 8 बजे सगमा स्टेशन पर खड़ी मालगाड़ी के नीचे से निकल रहीं थीं, तभी अचानक मालगाड़ी चल पड़ी, जिससे महिला पहिए के नीचे फंसकर काफी दूर तक घिसट गई।
इस हादसे में सरस्वती की घटना स्थल पर ही मौत हो गई, जिसकी सूचना मिलने पर पुलिसकर्मियों को सगमा भेजकर जांच-पड़ताल कराई गई, मगर शिनाख्त नहीं हो पाई।
ऐसे में शव को कब्जे में लेकर मरचुरी में रखवाते हुए कपड़ों की तलाशी ली गई तो कागज की एक पर्ची में फोन नंबर लिखा मिला, जिसके जरिए परिजनों से संपर्क कर सूचना दी गई और उनके आने पर मंगलवार दोपहर को पोस्टमार्टम कराया गया।
Created On :   1 April 2026 2:43 PM IST
Next Story












