Satna News: अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार की मौत, 2 युवतियां घायल

अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार की मौत, 2 युवतियां घायल
घायलों को एंबुलेंस के जरिए जिला अस्पताल पहुंचा दिया, जहां उनकी हालत स्थिर बनी हुई है।

डिजिटल डेस्क,सतना। कोलगवां थाना अंतर्गत बारीखुर्द के पास अज्ञात वाहन की ठोकर लगने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई, तो वहीं दो युवतियां घायल हो गईं।

पुलिस ने बताया कि मंगलवार शाम को तकरीबन साढ़े 7 बजे कृष्णा पुत्र सरमन चौधरी 30 वर्ष, निवासी नईबस्ती-बिरहुली, अपने ही गांव की प्रिया पुत्री रवीन्द्र चौधरी 19 वर्ष और पूनम पुत्री चंदन कोरी 18 वर्ष, के साथ बाइक से गांव जा रहा था।

इस दौरान बारीखुर्द तालाब के पास पहुंचते ही अज्ञात तेज रफ्तार मालवाहक ने बाइक को जोरदार टक्कर मारते हुए कृष्णा को चपेट में ले लिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई, तो वहीं धक्का लगने से उछलकर दूर जा गिरीं दोनों युवतियां भी घायल हो गईं।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को मरचुरी भेजने के साथ घायलों को एंबुलेंस के जरिए जिला अस्पताल पहुंचा दिया, जहां उनकी हालत स्थिर बनी हुई है।

Created On :   1 April 2026 1:43 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story