Satna News: जिला अस्पताल के गेट पर एंबुलेंस की ठोकर से बुजुर्ग घायल

जिला अस्पताल के गेट पर एंबुलेंस की ठोकर से बुजुर्ग घायल
दुर्घटना के बाद पब्लिक ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया

डिजिटल डेस्क,सतना। जिला अस्पताल में 108 एंबुलेंस के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाकर बुजुर्ग को टक्कर मारते हुए बुरी तरह घायल कर दिया, जिसके बाद अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पूरन प्रसाद पुत्र प्यारेलाल शर्मा 85 वर्ष, निवासी टीकर, थाना सिंहपुर, को गंभीर रूप से बीमार होने पर एक दिन पहले जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

मंगलवार शाम को स्वास्थ्य में सुधार होने पर डॉक्टर ने उन्हें डिस्चार्ज कर दिया। जिसके बाद पुत्र संतोष शर्मा उन्हें हॉस्पिटल गेट पर छोडक़र पार्किंग से गाड़ी उठाने चले गए, तभी एंबुलेंस क्रमांक सीजी 04 एमवी 6564 के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन को पीछे ले लिया, जिससे बुजुर्ग पूरन प्रसाद को गाड़ी का धक्का लगा और वह नीचे गिर गए, तभी उनका दाहिना हाथ पैर के नीचे आ गया।

आसपास खड़े लोगों के शोर मचाने पर ड्राइवर ने एंबुलेंस रोक दी, जिससे पीड़ित की जान बच गई। दुर्घटना के बाद पब्लिक ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया, तो वहीं घायल को हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया गया।

Created On :   1 April 2026 2:18 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story