Satna News: चोरी की ज्वेलरी खरीदने पर सराफा व्यापारी पहुंचा सलाखों के पीछे

चोरी की ज्वेलरी खरीदने पर सराफा व्यापारी पहुंचा सलाखों के पीछे
आवश्यक कार्रवाई के पश्चात आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है।

डिजिटल डेस्क,सतना। सिविल लाइन पुलिस ने चोरी की ज्वेलरी खरीदने पर सराफा व्यापारी को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। इस मामले में वारदात को अंजाम देने वाले तीन आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बीते 4 जनवरी 2026 को विराट नगर निवासी विनोद कुमार सोलंकी के घर में घुसकर बदमाशों ने सोने-चांदी की ज्वेलरी समेत कीमती सामान पार कर दिया था, जिसकी शिकायत मिलने पर अपराध दर्ज कर जांच प्रारंभ की गई।

अलग-अलग समय पर मिले साक्ष्यों के सहारे चोरी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर कुछ सामान बरामद किया गया, तो बदमाशों से पूछताछ में पता चला कि चुराए गए कुछ आभूषण उन्होंने विनय उर्फ बिज्जू कुमार पुत्र मथुरा प्रसाद सोनी 37 वर्ष, निवासी डिलौरा, थाना कोलगवां, को बेंच दिए हैं।

इस बयान की तस्दीक करने के बाद पुलिस टीम ने मंगलवार सुबह डिलौरा से आरोपी विनय सोनी को गिरफ्तार कर गलाई गई चांदी जब्त कर ली। आवश्यक कार्रवाई के पश्चात आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है।

Created On :   1 April 2026 2:30 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story