- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- सतना
- /
- नशेड़ियों ने छात्र को ट्रेन से दिया...
Satna News: नशेड़ियों ने छात्र को ट्रेन से दिया धक्का, हालत गंभीर

डिजिटल डेस्क,सतना। ट्रेन में सवार होकर मैहर जा रहे वाणिज्य महाविद्यालय के छात्र को अज्ञात नशेडिय़ों ने चलती ट्रेन से धक्का दे दिया, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। पीड़ित को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि सत्यम पुत्र सुरेन्द्र साकेत 18 वर्ष, निवासी जीतनगर, जिला मैहर, वाणिज्य महाविद्यालय में बीए एलएलबी का छात्र है।
शनिवार की शाम को वह कॉलेज के बाद महानगरी एक्सप्रेस के जनरल कोच में सवार होकर मैहर जा रहा था, लेकिन ट्रेन के सतना रेलवे स्टेशन से रवाना होने के कुछ देर बाद ही तीन-चार नशेड़ियों ने जबरन विवाद करते हुए छात्र को धक्का दे दिया, जिससे वह ट्रेन से नीचे गिरकर घायल हो गया।
घटना के कुछ देर बाद जब आसपास के लोगों की नजर पड़ी तो पुलिस को सूचित करते हुए पीड़ित को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय पहुंचा, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। छात्र का एक पैर कट जाने और दूसरे पैर का घुटना बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो जाने की बात सामने आ रही है।
Created On :   30 March 2026 6:34 PM IST












