Satna News: नादन-देहात थाना अंतर्गत कांसा गांव के पास ट्रैक्टर पलटने से युवक की मौत

नादन-देहात थाना अंतर्गत कांसा गांव के पास ट्रैक्टर पलटने से युवक की मौत
ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सडक़ से नीचे जा गिरा और पलट गया।

डिजिटल डेस्क,सतना। नादन-देहात थाना अंतर्गत कांसा गांव के पास ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत हो गई, जिस पर मर्ग कायम कर जांच की जा रही है। पुलिस ने बताया कि सचिन कुशवाहा पुत्र राकेश कुमार 20 वर्ष, निवासी पिपरवाह, अपने घर से मंगलवार की दोपहर को ट्रैक्टर लेकर कांसा गांव के पास स्थित खेत पर जा रहा था।

इसी दौरान लगभग 12 बजे खेत के पास पहुंचते ही ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सडक़ से नीचे जा गिरा और पलट गया। इस हादसे में चालक सचिन गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे राहगीरों की सूचना पर तुरंत सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे सतना रेफर कर दिया गया, लेकिन यहां पहुंचने के कुछ देर बाद ही युवक ने दम तोड़ दिया, जिस पर चौकी पुलिस ने मर्ग कायम कर मरचुरी में शिफ्ट करा दिया है।

Created On :   1 April 2026 1:50 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story