- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- सतना
- /
- दहेज हत्या के आरोप पर पति गया जेल
Satna News: दहेज हत्या के आरोप पर पति गया जेल

By - Bhaskar Hindi |22 Sept 2025 1:07 PM IST
- बीएनएस की धारा 80(2) और 85 के साथ दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3/4 के तहत कायमी की गई।
- मृतिका के मायके और ससुराल पक्ष के बयान दर्ज किए गए
Satna News: तीन सप्ताह पहले 25 वर्षीय नवविवाहिता पार्वती साहू की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने पर कोतवाली मैहर में मर्ग कायम कर नगर पुलिस अधीक्षक महेन्द्र सिंह चौहान ने जांच-पड़ताल का जिम्मा अपने हाथ में लिया था।
इस दौरान मृतिका के मायके और ससुराल पक्ष के बयान दर्ज किए गए, तो अन्य सभी जरूरी साक्ष्य जुटाए गए। इनके आधार पर आरोपी पति राजेश पुत्र रामप्रसाद साहू 27 वर्ष, निवासी बेरमा, के खिलाफ बीएनएस की धारा 80(2) और 85 के साथ दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3/4 के तहत कायमी की गई।
रविवार की सुबह आरोपी राजेश साहू को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
Created On :   22 Sept 2025 1:07 PM IST
Next Story