- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- सतना
- /
- सामान्य से 3 डिग्री नीचे गिरा...
Satna News: सामान्य से 3 डिग्री नीचे गिरा अधिकतम तापमान, अबकि अच्छी बारिश के आसार

- न्यूनतम तापमान में भी गिरावट आई जो सामान्य से 2 डिग्री नीचे जा कर 26.6 डिग्री डिग्री पर गया।
- आमतौर पर सतना समेत रीवा संभाग में मानसूनी दस्तक 21 जून को होती है।
Satna News: उत्तरी-पूर्वी मध्य प्रदेश के विंध्याचल में अबकि तय समय से 4 दिन पहले मानसूनी बारिश की दस्तक के बीच बुधवार को यहां अधिकतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री नीचे चला गया। अधिकतम तापमान 36.1 डिग्री रहा। न्यूनतम तापमान में भी गिरावट आई जो सामान्य से 2 डिग्री नीचे जा कर 26.6 डिग्री डिग्री पर गया।
हवा में सुबह की नमी 80 प्रतिशत और शाम को 50 प्रतिशत रही। मौसम महकमे ने बताया कि बंगाल की खाड़ी से उत्तर प्रदेश होते हुए राजस्थान तक ट्रप लाइन गुजर रही है। जिस कारण सतना समेत रीवा संभाग में 2 से 3 दिनों तक अच्छी बारिश होने की संभावना है।
नागौद में झमाझम, बरौंधा ड्राई
आमतौर पर सतना समेत रीवा संभाग में मानसूनी दस्तक 21 जून को होती है। अबकि आगाज 4 दिन पहले हुआ। पिछले 24 घंटे के दौरान उचेहरा, रामनगर, अमरपाटन और मैहर में डेढ़-डेढ़ इंच के करीब बारिश दर्ज की गई है। नागौद में सबसे अधिक 3.71 इंच पानी गिरा। जबकि बरौंधा में अब तक एक बूंद बारिश नहीं हुई है।
Created On :   19 Jun 2025 4:13 PM IST