- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- सतना
- /
- युवक ने फांसी लगाकर जान दी सुसाइड...
Satna News: युवक ने फांसी लगाकर जान दी सुसाइड नोट में लगाए आरोप

Satna News: चित्रकूट थाना अंतर्गत पालदेव गांव में एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी, जिस पर मर्ग कायम कर जांच की जा रही है। मृतक के पास एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने पत्नी और ससुराल वालों पर आरोप लगाए हैं।
पुलिस ने बताया कि दुलीचंद पुत्र रामराज प्रजापति 27 वर्ष, ने रविवार सुबह घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर लिया। यह घटना पता चलते ही बीट प्रभारी को मौके पर भेजकर जांच कराई गई तो मृतक के कमरे से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ, जिसमें उसने प्रताडऩा का जिक्र किया था।
ऐसे में उक्त कागज को कब्जे में लेने के बाद शव को मरचुरी भेजकर पोस्टमार्टम कराया गया। थाना प्रभारी के मुताबिक पीएम रिपोर्ट और अग्रिम जांच में मिलने वाले साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
Created On :   28 Oct 2024 2:58 PM IST
Next Story














