- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- सतना
- /
- भारत को हरा-भरा करने साइकिल यात्रा...
Satna News: भारत को हरा-भरा करने साइकिल यात्रा पर निकले सुबोध, 1 लाख पौधे लगाने का टारगेट, अब तक लगाए 35 हजार

- भारत को हरा-भरा करने साइकिल यात्रा पर निकले सुबोध
- 1 लाख पौधे लगाने का टारगेट
- अब तक लगाए 35 हजार
Satna News: महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले से ताल्लुक रखने वाले 26 साल के सुबोध विजय गंगुर्दे भारत को हरा-भरा करने साइकिल यात्रा पर निकले है। देश के अलग-अलग हिस्सों में करीब 1 लाख पौधा रोपने का संकल्प लेकर चले सुबोध अब तक 35 हजार पौधे रोप चुके हैं। इस नेक काम में भारतीय सेना, वायु सेना, वन विभाग और विभिन्न राज्यों के अधिकारियों ने हाथ बंटाया। सुबोध पेशे से पर्वतारोही हैं और 19 जून 2024 को लद्दाख से साइकिल यात्रा शुरू की है। इस साइकिलिंग में सुबोध अब तक लगभग 20 हजार किलोमीटर का फासला तय करते हुए 8 राज्यों को पार कर मध्यप्रदेश में प्रवेश किया। सतना पहुंचने पर उन्होंने 38 हजार 840 किलोमीटर का रास्ता नाप लिया।
माउंट एवरेस्ट फतह करने की तमन्ना
सुबोध की तमन्ना माउंट एवरेस्ट फतह करने की है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2027 में वो माउंट एवरेस्ट के लिए समिट करेंगे। सुबोध ने बताया कि यह मिशन केवल एक व्यक्तिगत यात्रा नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण, साइकिलिंग को बढ़ावा देने और राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने का संदेश है। सतना पहुंचने पर स्थानीय प्रशासन और सतना साइकलिंग क्लब के सदस्यों ने सुबोध का उत्साहवर्धन किया और उन्हें शुभकामनाएं दीं।
Created On :   7 Aug 2025 3:54 PM IST