Satna News: कोलगवां थाना क्षेत्र अंतर्गत घर के अंदर युवती ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

कोलगवां थाना क्षेत्र अंतर्गत घर के अंदर युवती ने फांसी लगाकर की खुदकुशी
यह दृश्य देखकर सभी लोग सकते में आ गए और थाने में सूचना दे दी।

डिजिटल डेस्क,सतना। कोलगवां थाना क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर में एक युवती ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली, जिस पर मर्ग कायम कर जांच की जा रही है।

पुलिस ने बताया कि आंचल पुत्री चंदन वर्मा 20 वर्ष, बुधवार को घर पर अकेली थी। इसी दौरान उसने दुपट्टे का फंदा बनाकर फांसी लगा ली, जिससे मौके पर मौत हो गई।

उधर जब शाम लगभग 7 बजे परिजन काम से लौटे तो दरवाजा बंद मिला, काफी कोशिशों के बाद भी जब गेट नहीं खुला तो एक रिश्तेदार को बुलाकर पड़ोसी के छत से घर के अंदर भेजा गया, जहां युवती का शव फंदे से लटकता मिला।

यह देखकर युवक ने फौरन गेट खोलकर बाकी परिजनों को भी बुला लिया। यह दृश्य देखकर सभी लोग सकते में आ गए और थाने में सूचना दे दी।

Created On :   2 April 2026 1:16 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story