- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- सतना
- /
- 8 साल से फरार 10 हजार के दो इनामी...
Satna News: 8 साल से फरार 10 हजार के दो इनामी बंदी

- कई बार नोटिस जारी करने के बावजूद आरोपी कोर्ट में हाजिर नहीं हुए।
- बुधवार की सुबह ही गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया।
Satna News: अलग-अलग गंभीर मामलों में लम्बे समय से फरार चल रहे दो इनामी वारंटियों समेत 3 आरोपियों को उचेहरा पुलिस ने गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। टीआई सतीश मिश्रा ने बताया कि आरोपी संजय पुत्र मुरइया बंशकार 31 वर्ष, निवासी मड़ई, थाना देहात, जिला मैहर और कल्लू उर्फ सरदार सिंह पुत्र सुंदर सिंह गोंड़ 46 वर्ष, निवासी बधाव, अलग-अलग मामलों में पिछले 8 वर्षों से फरार चल रहे थे।
कई बार नोटिस जारी करने के बावजूद आरोपी कोर्ट में हाजिर नहीं हुए। लिहाजा बेमियादी वारंट निकालने के साथ पुलिस कप्तान आशुतोष गुप्ता ने दोनों पर 10-10 हजार का इनाम भी रख दिया था।
और तब पकड़ में आए
अंतत: मुखबिर से मिली सूचना पर आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए कोर्ट में पेश किया गया, जहां से दोनों को जेेल भेज दिया गया। कल्लू के खिलाफ एक अन्य प्रकरण में भी वारंट जारी था।
वहीं राहुल पुत्र रामखेलावन ताम्रकार 23 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक-6 उचेहरा पर भी गंभीर प्रकरण में तीन माह पहले स्थायी वारंट जारी किया गया था। उसको भी बुधवार की सुबह ही गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया।
Created On :   7 Aug 2025 1:32 PM IST