India Vs Zimbabwe 2nd T20: शतकवीर अभिषेक शर्मा ने बनाए शानदार रिकॉर्ड, केएल राहुल की बराबरी पर आए

शतकवीर अभिषेक शर्मा ने बनाए शानदार रिकॉर्ड, केएल राहुल की बराबरी पर आए
  • जिम्बाब्वे के खिलाफ अभिषेक शर्मा ने ठोका शतक
  • 46 बॉल में पूरा किया शतक
  • भारत की ओर से तीसरा सबसे तेज शतक लगाया

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत के युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने जिम्बाब्वे के खिलाफ पांच मैचों की टी-20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में 47 गेंदों पर 100 रनों की शानदार पारी खेली। इसके साथ ही उन्होंने अपना पहला इंटरनेशनल शतक बनाया। इस शानदार पारी के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया। अभिषेक ने एक दिन पहले ही यानी 6 जुलाई को टीम इंडिया के लिए डेब्यू किया था।

बने रिकॉर्डधारी

अभिषेक शर्मा ने अपने इस तूफानी शतक की बदौलत टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत की ओर से तीसरा सबसे तेज शतक लगाया है। उन्होंने 46 गेंदों पर ये पारी खेली है। इससे पहले केएल राहुल भी इतनी ही गेंदों पर 2016 में वेस्टइंडीज के खिलाफ शतक लगा चुके हैं। उनके बाद सूर्यकुमार यादव ने 2023 में राजकोट में श्रीलंका के खिलाफ 45 गेंदों पर शतक लगाया था। इस लिस्ट में पहले स्थान पर रोहित शर्मा हैं। जिन्होंने श्रीलंका के खिलाफ इंदौर में खेले गए टी20 मैच में 35 गेंदों पर सबसे तेज शतक लगाया था।

अभिषेक शर्मा भारत की ओर से सबसे कम पारियों में टी20 अन्तर्राष्ट्रीय शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन चुके हैं। उन्होंने ऐसा करने के लिए केवल दो ही पारियां ली हैं। इसके अलावा वह ये शतक लगाने वाले चौथे सबसे युवा भारतीय हैं। अभिषेक ने 23 साल 307 दिनों की उम्र में ये कमाल किया है। उनसे पहले यशस्वी जायसवाल 21 साल 279 दिनों की उम्र में टी20 अन्तर्राष्ट्रीय शतक लगाने वाले सबसे युवा भारतीय बल्लेबाज हैं।

टीम इंडिया की रिकॉर्ड जीत

भारत ने अभिषेक के रिकॉर्ड के दम पर इस मैच में 20 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 234 रनों का स्कोर खड़ा किया है। ये जिम्बाब्वे के खिलाफ किसी भी टीम द्वारा बनाया गया सबसे बड़ा स्कोर है। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया की टीम ने हरारे में जिम्बाब्वे के खिलाफ 2018 में 2 विकेट के नुकसान पर 229 रन बनाए थे। भारत ने इस मैच में अंतिम 10 ओवरों में 160 रन बनाए जो आईसीसी की पूर्ण सदस्यता प्राप्त देशों में किसी भी टीम द्वारा बनाए गए सबसे ज्यादा रन हैं। इससे पहले श्रीलंका ने 2007 में केन्या के खिलाफ जोहांसबर्ग में अंतिम 10 ओवरों में 159 रन बनाए थे।

Created On :   7 July 2024 4:38 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story